United Nations Day
United Nations Day 2023

Discover the Importance of United nations day || संयुक्त राष्ट्र दिवस 2024

United nations day ( 24 Oct )

संयुक्त राष्ट्र दिवस व सयुक्त राष्ट्र के विषय में कुछ रोचक जानकारी।

United Nations Day कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष 24 October को संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day ) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई थी।

संयुक्त राष्ट्र (United Nation ) दुनिया का सबसे बडा अंतरराष्टीय संगठन है, जो अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा ,अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग , सामाजिक प्रगति , आर्थिक विकास, सामाजिक एकता, मानव अधिकार और विश्व शांति के लिए कार्यरत है। 

united nations day in hindi
United nations day In Hindi

 

क्यों बनाया गया ये संगठन?:- United Nations Day

द्वितीय विश्वयुद्ध में हुए भीषण उन्माद के बाद विजेता देशों ने मिलकर यह संगठन बनाने का निर्णय लिया। ताकी भविष्य में कभी द्वितीय विश्वयुद्ध की भांति कोई युद्ध न उभर आए ।  और देशों के बीच के विवादों को सुलझाया जा सके। साथ ही यह सामाजिक एकता ,सुरक्षा-शांति, मानवाधिकार, आदि के लिए भी कार्य करता रहे। संयुक्त राष्ट्र की संरचना में सुरक्षा परिषद वाले सबसे शाक्तिशाली देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम , फ्रांस , रुस) दूसरे विश्वयुद्ध में बहुत ही अहम देश रहे थे। 

इतिहास (History of United Nations)

सन् 1929 में प्रथम विश्वयुद्ध के बाद राष्ट्र संघ का गठन किया गया था। राष्ट्र संघ बहुत ही प्रभावहीन था और संयुक्त राष्ट्र का उसके स्थान  पर होने का बड़ा फायदा यह है कि संयुक्त राष्ट्र अपने सदस्य देशों की सेनाओं कों शांति के लिए तैनात कर सकता है।

प्रथम विश्वयुद्ध के बाद, संयुक्त राष्ट्र संघ से पूर्व राष्ट्र संघ (League of Nation) की स्थापना की गई। ताकि द्वितीय विश्वयुद्ध होने से रोका जा सके। पंरन्तु यह विफल रहा । और सन् 1946 में इसे भंग कर दिया गया था। 

दुसरे विश्वयुद्ध के बाद ,24 अप्रैल 1945 को अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में अंतरराष्ट्रिय संस्थाओ की बैठक हुई और वहां उपस्थित सभी 50 देशो ने संयुक्त राष्ट्रिय संविधा पर हस्तात्क्षर किये। ओर फिर 24 October, 1945 को घोषणा –पत्र की शर्तो के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई।

पोलैंड इस सम्मेलन उपस्थित नही था, परंतु उसके हस्ताक्षर के लिए विषेश स्थान रखा गया और बाद में पोलैंड ने भी इस पर हस्ताक्षर कर दिए।

भारत इस संगठन की स्थापना के केबल 6 दिन बाद यानी 30 October 1945  को इसका हिस्सा बना। आज इस संघ में 193 सदस्य देश हो गए है।

मुख्यालय (Headquarter of United Nations )

संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थापित है। पचासी लाख डाँलर की भूस्म्पत्ति पर इस इमारत की स्थापना का प्रबंध एक अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकारों के समुह द्रारा किया गया था।

भाषाऍ (Languages In United Nations)

संयुक्त राष्ट्र ने अरबी ने अरबी ,चीनी, अंग्रेजी, फ्रांसीसी रुसी और स्पेनी इन 6 भाषाओं कों राज भाषा के रुप में स्वीकार किया है। लेकिन इनमें से केवल दो (अंग्रेजी व
फ्रांसीसी ) भाषाओ को संचालन भाषा माना जाता है।

जब संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई तब केवल चार भाषाओ को राजभाषा के रुप में स्वीकार किया गया था। 1973 में अरबी व स्पेनी भी इसमें सम्मिलित कर ली गई।

इन भाषाओ पर विवाद भी उठता रहता है। क्योकि कुछ लोगो का कहना है की यह संख्या से कम करके केवल एक अंग्रेजी को ही राजभाषा कर देना चाहिए, परंतु कुछ का कहना है की ये संख्या बढा देनी चाहिए। और कुछ लोगो का कहना है कि हिंदी भाषा को भी संयुक्त राष्ट्र संघ की अधिकारिक भाषा का दर्जा मिलना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में हिंन्दी (United nations day)

संयुक्त राष्ट्र (UN) में  हिन्दी भाषा को अधिकारिक भाषा या राजभाषा बनाने के लिए कोई विशिष्ट मानदंड नही है। संयुक्त राष्ट्र में किसी भाषा को राजभाषा की मान्यता देने की प्रक्रिया में संयुक्त राष्ट्र महासभा में साधारण बहुमत कर एक संकल्प को स्वीकार करना और संयुक्त राष्ट्र की कुल सदस्यता की दो
तिहाई बहुमत से उसे अंतिम रुप पारित करना होता है।

भारत बहुत लम्बे समय से हिन्दी को आधिकारिक भाषा में शामिल करने के लिए प्रयास कर रहा है। यह दावा इस आधार पर भी है। क्योकिं हिन्दी विश्व में बोले जानी वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा है। व विश्व भाषा के तौर पर स्थापित है।

इसके साथ ही भारत का विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ ही भारत चुनिंदा आर्थिक शाक्तियों में भी शामिल हो चुका है।

United Nations Day पर संयुक्त राष्ट्र अपने कार्यक्रमों का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र रेडियो बेबसाईट पर हिन्दी भाषा में भी करता है। संयुक्त राष्ट्र में अनेक अवसरों पर कई भारतीय नेताओं ने हिन्ही मे वक्तवय भी दिए है।

 संयुक्त राष्ट्र समारोह (United nations day)

सभी कर्मचारी United Nations Day पर अपने – अपने राष्ट्रीय परिधान में होते है। इसमारोह में सामान्यता जन समारोह होते है। जो अध्यक्ष के सम्मुख प्रस्तुत किये जाते है। न्रतय व गायन समारोह के साथ –साथ विभिन्न देशों के व्यंजनो से संम्पूर्ण समारोह भरा रहता है।

संयुक्त राष्ट्र का स्थापना राष्ट्र फिलीपीन है, वहाँ विधार्थी विभिन्न राष्ट्र के परिधानो में आते है। और सांस्क्रतिक विभिन्नता की मिसाल कायम करते है।

 उद्देश्य (United nations day)

संयुक्त राष्ट्र के मुख्य उद्देश्य युध्द रोकना , विश्व में शांति स्थापित करना, सामाजिक व आर्थिक विकास उभारना, अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया , मानव अधिकारों की रक्षा करना, जीवन स्तर सुधार व बिमारियों की मुक्ति हेतु इलाज करना, आदि है।

संयुक्त राष्ट्र महिला (UN Women )

विश्व में महिलाओ के समानता के मुद्दे को प्रोत्साहित करने के लक्ष्य हेतु विश्व निकाय
के भीतर एकल एजेंसी के रुप में संयुक्त राष्ट्र महिला का गठन हुआ।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख अंग-(United nations day)

  • महासभा (General Assembly)

  • सुरक्षा परिषद (Security Council)

  • आर्थिक और सामाजिक परीषद् (Economic and Social Council )

  • न्याय परिषद् (Trusteeship Council)

  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)

  • सचिवालय (Secretariat)

सुरक्षा परिषद और भारत (United nations day)

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का उत्तरदायित्व अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। सुरक्षा परिषद में केवल 15  सदस्य होते है। जिसमें 5 इसके स्थाई सदस्य है, जो अमेरिका ,चीन ,ब्रिटेन,फ्रांस ,रुस है। और बाकी 10 सदस्य देशों को 2 साल की सदस्यता हासित होती है। सदस्य चुनने की जिम्मेदारी महासभा पर होती है।

जून ,2020 में भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना है। भारत का यह दो वर्ष का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से प्रारम्भ होगा । भारत को आठवी बार यह सदस्यता मिली है। इससे पहले भी भारत साल 1950-51,1967-68,1972-73,1977-78,1984-85,1991-92, और 2011-12 में भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रह चुका है।

संयुक्त राष्ट्र का ध्वज और Logo

सयुंक्त राष्ट्र का ध्वज और Logo इस संगठन की खास पहचान है। इस Logo  को सन् 1945 में डिजायनर्स की एक टीम ने तैयार किया था।

संयुक्त राष्ट्र और भारत

संयुक्त राष्ट्र के संस्थापक सदस्य के रुप में भारत , संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों और सिद्धांतो का पुरजोर समर्थन करता है और विशिष्ट कार्यक्रमों व विकास सुरक्षा और शांति स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत, संयुक्त राष्ट्र के उपनिवेशवाद और रंगभेद के विरुद संघर्ष के अशांत समय मे सबसे आगे रहा है।

भारत ,दक्षिण अफ्रिका में रंगभेद और नस्लीय भेदभाव के आलोचको मे से एक था। वस्तुतः 1946 मे इस मुद्दे को उठाने वाला प्रथम देश भारत ही था।

भारत सभी प्रकार से आतंकवाद के प्रति पूर्ण असहिष्णुता, के द्रष्टिकोण का समर्थन करता रहा है। भारत का संयुक्त राष्ट्र में शांति स्थापना अभियानों में भागीदारी का गौरवशाली इतिहास रहा है।

 अभी तक भारत अनेक शांति स्थापना अभियानों में रह चुका है। इसके  साथ कई अन्य क्रार्यक्रमों व शांति स्थापना, सुरक्षा आदि में महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

भारत में संयुक्त राष्ट्र

भारत में संयुक्त राष्ट्र 26 संगठन सेवाऍ दे रहा है। भारत को संयुक्त राष्ट्र रणनीतिक सहायता देता है। जिसमे वह गरीब और असमानता मिटाने की आकाँक्षाएं पूरी कर सके।  संयुक्त राष्ट्र भारत  को तेजी से बदलाव और विकास  में  भी समर्थन देता है।

Vestige M.L.M ( Multi-Level Marketing ) Company भारत की है जिसका Headquarter New Delhi में है।

Vestige Kaise Join Kare? 

monusir.vestige@gmail.com

Request:-

प्रिय पाठकों आपसे विन्रम निवेदन है कि आप इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे। हमे Article बनाने में काफी मेहनत और समय लगता है। आपका सहयोग की अति आवश्यकता है। यदि आपने यहाँ तक यह Article  पढ़ा है तो अवश्य शेयर करें
धन्यवाद।

स्वागत:-


प्रिय पाठकों यदि आप भी हमारे साथ जुड़कर काम करना चाहते है। तो हम आपका स्वागत करते है। और यदि आप को किसी विषय पर लिखने में रुचि है तो आप हमारी इस  Website पर अपना Article Post कर सकते है। शर्ते लागु।
जय हिदं जय भारत

Article Author –

Jahanvi Chaudhary ( B.Sc )

 Bijnor (UP)

About Monu Sir

We are a team of passionate individuals led by our founder Dharmendra Chaudhary (Monu Sir) based in India. He is a Professional Content Creator. He has 4 year experience in Digital Marketing , Content Writing, and Sale and Marketing (In Health Wellness).

Check Also

Unlocking Opportunities with Pradhan Mantri Awas Yojana 2023 (Hindi) || प्रधानमंत्री आवास योजना 

 PMAY – प्रधानमंत्री आवास योजना  Pradhan Mantri Awas Yojana प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की …

National Hindi Day 2023

हिन्दी दिवस || Celebrating National Hindi Day 2023: Preserving the Rich Heritage of the Language

राष्ट्रिय हिन्दी दिवस 2023 पर विशेष National Hindi Day 2023  दिनाँक 14 सितम्बर को प्रत्येक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *