Heart Day 2024 take care your Heart
take care your Heart Heart Day 2024

Empowering Heart Health: Most Significant World Heart Day Quotes 2024 || विश्व ह्रदय दिवस  ( 29 सितंबर)

 विश्व ह्रदय दिवस  ( 29 सितंबर)
World Heart Day Quotes In Hindi 29 September 

प्रत्येक वर्ष हम 29 सितंबर को विश्व ह्रदय दिवस या World Heart Day के रूप में मनाते है। ह्रदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे पूरे जीवन काल में लगातार कार्य करता रहता है। 

World Heart Day 2023 In Hindi
World Heart Day

 

इसलिए हमें अपने ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए और अच्छा खान -पान लेना चाहिए। World Heart Day मानने का उद्देश्य जनसाधारण में ह्रदय से संबंधित होने वाले रोगों, उनके परिणाम व रोकथाम के लिए जागरूक करना है। 

World Heart Day  पर हम आपके लिए मानव ह्रदय से संबंधित अति रोचक एंव महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर रहे है। जो इन बिन्दुओं पर आधारित है 

  • विश्व ह्रदय दिवस का  इतिहास
  • ह्रदय रोगियों के आँकड़े व जागरूकता
  • विश्व ह्रदय दिवस का उद्देश्य 
  • विश्व ह्रदय का विषय (Theme)
  • मानव ह्रदय क्या है?(About human Heart)
  • मानव ह्रदय की संरचना (Structure of Human Heart)
  • ह्रदय का कार्य ( Working of Heart)
  • ह्रदय रोग क्या है?
  • ह्रदय रोग कितने प्रकार के होते है?
  • ह्रदय रोग के कारण (Causes of Heart Disease)
  • ह्रदय रोग के लक्षण ( Symptoms of Heart Disease)
  • उपचार (Treatment of Heart Disease)
  • ह्रदय रोग में किस तरह का भोजन करना चाहिए।
  • ह्रदय रोग में किस तरह का भोजन नहीं करना चाहिए।
  • ह्रदय से जुड़े कुछ अति महत्वपूर्ण तथ्य(Facts about Heart)

World Heart Day का इतिहास

सन् 1999 में विश्व ह्रदय संघ ( World Heart Federation) के निदेशक Antoni Bayes De Luna ने विश्व स्वास्थय संगठन (World Health Organisation ) के साथ मिलकर World Heart Day आयोजन की पहल की थी।

World Heart Day मनाने की शुरुआत सन् 2000 में की गई थी। उस समय यह निर्णय लिया गया था, कि प्रत्येक वर्ष सितंबर माह के अंतिम रविवार को World Heart Day मनाया जाएगा। परंतु 2014 के World Heart Day मनाने के लिए 29 सितंबर तारीख निर्धारित कर दी गई। तभी से प्रतिवर्ष 29 सितंबर को ही World Heart Day मनाया जाता है।

ह्रदय रोगियों के आँकड़े व जागरूकता :-

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ह्रदय रोग से प्रतिवर्ष 17.9 Million लोगों की मृत्यु हो जाती है। ये वैश्विक मृत्यु दर का 31 प्रतिशत हिस्सा है। पुरे विश्व में केवल दिल के दौरे से करीब 1 करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत हो जाती है। जिसमें लगभग 50 प्रतिशत लोग अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देते है। हम इन आँकड़ों से ही अंदाजा लता सकते है कि लोगों को ह्रदय और ह्रदय से संबधित बिमारियों के प्रति जागरूक

 व सावधान करना कितना आवश्यक है। 

 

WHO दुनिया भर में The Global Heart Initiative के माध्यम से ह्रदय रोगों से लोगो की सुरक्षा, रोकथाम व बेहतर परीक्षण करने का प्रयास कर रहा है। सितंबर 2016 में The Global Heart Initiative को कई देशों में शुरू किया गया । 

World Heart Federation के अनुसार, समय से पहले होने वाली मृत्यु मे से कम से कम 80% (ह्रदय रोगों के कारण) अस्वस्थ आहार, तंबाकू का उपयोग, शारीरिक गतिविधि की कमी और शराब के सेवन जैसे मुख्य कारकों पर नियंत्रण करके संरक्षित किय जा सकता है। विश्व ह्दय के माध्यम से हम आम जनता को जागरूक कर सकते है।

World Heart Day का उद्देश्य-

आजकल भागती दौड़ती जिंदगी में लोग स्वास्थ्य की ओर ध्यान नही देते है। जिसका असर हमारे स्वास्थ्य और सबसे अधिक हमारे ह्रदय पर पड़ता है। तनाव, थकान, प्रदूषण आदि अनेकों कारणों से ह्रदय को रक्त का आदान-प्रदान करने में कठिनाई होती है। 

World Heart Day का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में लोगों को ह्रदय से संबधित रोगो, उनके रोकथाम व परिणाम के लिए जागरूक करना है।

World Heart Day के विषय ( Theme)

ह्रदय से जुड़े विषयों पर ध्यान खीचने के लिए प्रत्येक वर्ष World Heart Day को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। Heart के Main Issue को ध्यान में रखकर ही इसकी Theme बनाई जाती है। इस वर्ष का विषय है– Use Heart To Beat Cardiovascular Disease.

The theme of Heart Day 2024 – Promote Heart Health and Encourage People to Lead an Active Lifestyle.

मानव ह्रदय क्या है?

ह्रदय (Heart) मानव शरीर का एक पेशीय (Muscular) अंग है, जो सभी कशेरूकी (Vertebrate) जीवों में रक्त का प्रवाह शरीर के सभी भागों तक पहुँचाता है।

ह्रदय हमारे शरीर में रक्तवाह तंत्र की मदद से खून पंप करने में काम करता है। इसेक साथ ही ह्रदय ऊतकों तक Oxygen व पोषक तत्व पहुंचाता है और (Carbon Dioxide) तथा दूसरे अपव्यय पदार्थों को निकालने का काम करता है। यदि हमारा ह्रदय सुचारू रूप से कार्य न करे या शरीर के अंगो को रक्त प्रवाहित न करे तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। 

मानव ह्रदय की संरचना ( Structure of Human Heart)-

ह्रदय एक मांसपेशी है, जिसका आकार मुट्ठी के सामान होता है। शरीर के दूसरे मांसपेशियों की तरह यह भी सिकुड़ता व विस्तारित होता रहता है। इस Activity को करके ह्रदय शरीर के सभी हिस्सों में Blood Vessels द्वारा Blood भेजता रहता है। जब भी ह्रदय से खून दूसरे अंगो की ओर पपं होता है, उस प्रतिक्रिया को Cardiac Cycle कहते हैं।

 

Heart हमारे दोनो Lungs के बीच में होता है। पुरूषो में ह्रदय का भार 250 से 350 ग्राम तथा महिलाओं में 200 से 275 ग्राम होता है। ह्रदय के चारों ओर Pericardium की झिल्ली होती है, जो ह्रदय के लिए एक कवर का कार्य करती है। Pericardium की Outer Layer को Fibrous Pericardium कहते है और Inner layer को Serous Pericardium कहते है।

Visceral और Parietal | Pericardium में Pericardial Fluid होता है जो फेफड़ों एंव डायाफ्राम के संकुचन एंव गति के समय उनके प्रभाव से ह्रदय को बचाता है। ह्रदय की बाहरी परत (Heart Wall) तीन Layer होती है। बाहरी परत को Epicardium कहते हैं। तथा मध्य परत (Middle Layer) को Myocardium कहते है।  तथा अंदरूनी परत (Inner Layer) को Endocardium कहते है। 

Heart दो भागों में विभाजित होता है– Right और left।  आंतरित रूप से ह्रदय चार Chambers में विभाजित होता है। ऊपर के दो Chamber को Atrium और नीचे के दो Chamber को Ventricle कहते है। ह्रदय के Right और Left दोनों भाग मासपेशियों की पतली दीवार के द्वारा एक दूसरे से अलग रहते है, जिसे Septum बोलते है।

ह्रदय का कार्य :- 

ह्रदय का कार्य शरीर में रक्त का प्रवाह करना है। इस प्रक्रिया में हमारे सारे शरीर का अशुद्ध रक्त Veins द्वारा Right भाग में पहुंचता है। ये कार्य दो Veins करती है, जिन्हें ऊपर की Superior Vena Cava और नीचे की Inferior Vena Cava kuva कहते है 

ये Veins शरीर के ऊपर और नीचे के  भागों में रक्त को ह्रदय तक पहुचाती है। सारे शरीर का अशुद्द रक्त वापस आकर Right Atrium मे जमा होता है। जब Right Atrium रक्त से भर जाता है तब इसमें सिकुड़न होने लगी है।

 इसके बाद रक्त Tricuspid Valve द्वारा Right Ventricle में जाता है और फिर Pulmonary Valve से होते हुए Right तथा Left Lungs मे जाता है। Lungs में ही रक्त का शुद्धिकरण होता है (Co2) निकल जाती है। 

Lungs में शुद्ध हुआ रक्त अब चार Pulmonary Veins द्वारा ह्रदय के Left Atrium में पहुँचता है। Left Atrium के सिकुड़ने पर जितना भी रक्त होता है। वह Mitral Valve  द्वारा ह्रदय के Left Ventricle मे जाता है। 

जब Left Ventricle सिकुड़ता है तब रक्त Aorta मे और इससे निकलने वाली Branches द्वारा शरीर के सभी हिस्सों में पहुच जाता  है। Blood Circulation का .यह क्रम पूरे जीवन चलता रहता है।

Heart द्वारा Blood Flow, Wave के रूप में होता है, जिससे नाड़ी (नस) में धड़कन पैदा होती है। Heart के सिकुड़ने के समय Arotic valve और Pulmonary Valve खुलते है। तथा रक्त Artery में चला जाता है। उस समय Mitral Valve तथा Tricuspid Valve बंद हो जाते है। जिससे Arteries में गया रक्त Atrium मे वापस ना चला जाये। 

सिकुड़ने की इस क्रिया से धमिनयों में Blood का Pressure बहुत अधिक हो जाता है। इस Pressure को Systolic Pressure कहते है।

ह्रदय की मांसपेशिया जब सिथिर हो जाती है तब Aortic valve और pulmonary valve बंद हो जाती है। इस समय Arteries तथा Pressure न्यूनतम हो जाता है। इसको Diastole तथा Pressure को Diastolic कहते है। इस प्रकार यह प्रक्रिया चलती रहती है।

ह्रदय रोग क्या है?

ह्रदय रोग से तात्पर्य ऐसी समस्या से है, जो ह्रदय को प्रभावित करती है। ह्रदय को प्रभावित  करने वाली कई सारी बीमारीयाँ होती है। यदि कोई व्यक्ति इनसे पीडित है, तो उसे ह्रदय रोगी माना जाता है। 

ह्रदय रोग कितने प्रकार के होते है?

ह्रदय रोग मुख्य रूप से चार प्रकार के होते है। 

कोरोनरी आर्टरी डिसीज(Coronary Artery Disease) – 

यह ह्रदय रोग का सामान्य प्रकार है,जिसे साधारण भाषा में कोरोनरी धमनी रोग कहा जाता है।

ह्रदय का खराब होना (Heart Failure) –

इस बीमारी में ह्रदय सही तरह से काम करना बंद कर देता है।

दिल का दौरा( Heart Attack) –

 यह सबसे जान-मानी बीमारी है, जिससे आज-कल अधिकांश लोग पीड़ित है।

दिल की धड़कनों का अनियमित रूप से चलना- World Heart Day Quotes

कई बार दिल की धड़कने धीमें या फिर तेज हो जाती है। जो खरतनाक हो सकता है। ह्रदय की अनियमित धड़कन को Arrhythmia कहते है। 

ह्रदय रोग के कारण – World Heart Day Quotes

ह्रदय रोग के निम्नलिखित कारण हो सकते है।

ध्रूमपान करना (Drinking Alcohol Smoking) 

ध्रूमपान करने से फेफड़ों के साथ ह्रदय की भी बीमारी होती है। जिससे Heart Attack या Heart Failure हो सकता है।

ज्यादा नमक का सेवन (Eating Excessive Salt) 

ज्यादा नमक का सेवन करने से ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हो सकती है। जिसका बुरा प्रभाव ह्रदय, मस्तिष्क व लीवर पर पड़ता है।

मधुमेह (Diabetes) 

Diabetes के मरीज को अपना Insulin का स्तर नियंत्रित रखना चाहिए। क्योंकि शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम या ज्यादा होने से शरीर के अन्य अंगों के साथ ह्रदय के लिए भी घातक है।

खर्राटे लेना ( Snoring) 

खर्राटे , स्वांस नली में Oxygen की सही मात्रा न पहुचने पर आते है। लंबे समय तक इस स्थिति में रहने से ह्रदय को ब्लड पंप करने मे  दिक्कत होती है। जिससे Heart Failure का खतरा हो सकता है।

अधिक वजन होना-

अगर आप Over Eating करते है तो धीरे- धीरे आपका वजन और मोटापा बढ़ने लगता है। जो ह्रदय रोग का कारण बन सकता है। हालांकि बेरियाट्रिक सर्जरी या लिपोसक्शन सर्जरी के द्वारा अधिक वजन को कम किया जा सकता है। 

तनाव (Depression)

 लगातार तनाव रहने से माइग्रेन, डिप्रेशन का बुरा असर हमरे ह्रदय व मस्तिष्क पर पड़ता है। जबकि खुश रहकर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

  • देर से सोना या गलत समय उठना और नींद पूरी न करना
  • गलत खान-पान अथवा वसायुक्त भोजन 
  • व्यायाम की कमी
  •  उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) 
  • उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल 
  • परिवार में ह्रदय रोग का इतिहास

ह्रदय रोग के लक्षण ( Symptoms of Heart Disease)

  • सीने मे बेचैनी या दर्द होना
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • हाथ या कंधे में दर्द
  • पसीना या उल्टी आना
  • तनाव या चिंता होना, आदि।

उपचार (Treatments of Heart Disease) 

  • स्वस्थ आहार ले व Diet Plan बनाये।
  • तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें।
  • पर्याप्त नींद ले।
  • व्यायाम करे तथा सुबह-शाम 15-30 मिनट चले।
  • ध्रूमपान न करें।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल पर ध्यान दे।
  • स्वस्थ वजन बनाये रखने के लिए बी एम आई (BMI ) का आकलन करवाते रहें।
  • दवाई लेना 

सर्जरी कराना –

जब किसी व्यक्ति को किसी भी तरीके से आराम नहीं मिलता , तब डॉक्टर उसे सर्जरी की सलाह देते है। ह्रदय रोग का इलाज Coronary Angiography, Angioplasty या By Pass Surgery के द्वारा भी किया जा सकता है।

ह्रदय रोग में किस तरह का भोजन करना चाहिए? World Heart Day Quotes

  • सब्जियो के तेल का सेवन- ह्रदय रोगी को ऐसे तेल का सेवन करना  चाहिए जिसमें ओमेगा 3 हो, क्योकि ये तेल कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है।
  • फाइबर खाना- इस स्थिति में साबुत अनाज, फल ौर सब्जियों का सेवन हितकारी है।
  • हरी सब्जियों और ताजे फलों को सेवन करे 
  • बादाम, ओट्स जैसे पदार्थ खाएँ
  • नमक और चीनी का सेवन कम करें।
  • समय से भोजन करें।
  • आठ से दस  गिलास पानी जरूर पिये।
  • कम वास वाल आहार लें।
  • सामान्य व स्वस्थ भोजन ले। आदि।

ह्रदय रोग में किस तरह का भोजन नहीं करना चाहिए? World Heart Day Quotes

  • फास्ट फूड न ले।
  • डेयरी खाद्य उत्पादों का सेवन न करें।
  • शराब अथवा ध्रुमपान का सेवन न करे।
  • नमक और चीनी कम मात्रा में ले।
  • कैफीन की मात्रा कम करें और काली या हरी चाय पियें आदि।

ह्रदय से जुड़े कुछ तथ्य – Interesting Fact about Heart

  • मनुष्य का ह्रदय 1 मिनट में 72 बार धड़कता है।
  • शरीर से ह्रदय अलग होने के बाद भी तब तक धड़कता रहता है जब तक इसे प्रर्याप्त मात्रा में Oxygen मिलती रहे। क्योकिं इसका खुद का विद्युत आवेग Electrical Impulse) होता है।
  • ह्रदय शरीर की सभी 75 Trillion Cells को खून भेजता है, सिर्फ आंख में पाई जाने वाली Cornea Cell को छोड़कर।
  • नवजात शिशु के ह्रदय की धड़कन ( Heart Beat) सबसे तेज होतीह ै। जो ( 70-160 beats/minute ) है और बुढापे में सबसे स्लो होती है जो 30-40 Beats /minute) है।
  • कोकीन ड्रग्स की लत लगे आदमी का ह्रदय शरीर से बाहर निकालने के बाद भी 25 Minute तक धड़क सकता है।
  • यदि हमारा Heart शरीर से बाहर खून पंप करे तो यह खून को 30 Feet. ऊपर उछाल सकता है।
  • चार सप्ताह की प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे का दिल धड़कना शुरू हो जाता है।
  • Heart के Electric Current (ECG) को नापने वाली मशीन का आविष्कार 1903 में ‘Willem Einthover’ ने किया था।
  • आपका बायाँ फेफड़ा दाये फेफड़े से आकार में छोटा होता है क्योकि इसे ह्रदय को जगह देनी होती है। 
  • हमारे शरीर की सबसे बड़ी धमनी Aorta जो ह्रदय में पाई जाती है।
  • Heart Attack आने के सबसे अधिक चांस सोमवार की सुबह को होते है।
  • हर दिन आपका Heart इतनी Energy पैदा करता है की एक ट्रक को 32 km तक चलाया जा सके। 
  • जैसा गाना आप सुन रहे हो उसी के अनुसार Heart Beat बदल जाती है।

History of Human Heart Discovery ( इतिहास) 

1989 में  पहली सफल Heart Surgery हुई, 1950 पहली कृत्रिम वाल्व डाली गई, 1967 में पहली बार किसी मनुष्य का ह्रदय दूसरे मनुष्य में डाला गया ( यह मनु्ष्य 18 दिन तक जीवित रहा) और 1982 में पहला स्थायी कृत्रिम ह्रदय विकसित किया गया।

Request:-

प्रिय पाठकों आपसे विन्रम निवेदन है कि आप इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करे। हमे Article बनाने में काफी मेहनत और समय लगता है। आपका सहयोग की अति आवश्यकता है। यदि आपने यहाँ तक यह Article  पढ़ा है तो अवश्य शेयर करें
धन्यवाद।

स्वागत:-


प्रिय पाठकों यदि आप भी हमारे साथ जुड़कर काम करना चाहते है। तो हम आपका स्वागत करते है। और यदि आप को किसी विषय पर लिखने में रुचि है तो आप हमारी इस  Website पर अपना Article Post कर सकते है। शर्ते लागु।
जय हिदं जय भारत

Article Author –

Jahanvi Chaudhary ( B.Sc )

 Bijnor (UP)

About Monu Sir

We are a team of passionate individuals led by our founder Dharmendra Chaudhary (Monu Sir) based in India. He is a Professional Content Creator. He has 4 year experience in Digital Marketing , Content Writing, and Sale and Marketing (In Health Wellness).

Check Also

United Nations Day

Discover the Importance of United nations day || संयुक्त राष्ट्र दिवस 2024

United nations day ( 24 Oct ) संयुक्त राष्ट्र दिवस व सयुक्त राष्ट्र के विषय …

World Heart Day 2024

Unlocking Heart Health on World Heart Day 2024 : Tips and Insights ||  विश्व ह्रदय दिवस पर विशेष

 विश्व ह्रदय दिवस 2023 पर विशेष World Heart Day in Hindi 2023  वर्तमान समय में …

2 comments

  1. Nice information about heart .. thanks for this knowledge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *